Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पर्यटन निगम के ज्वाइंट डायरेक्टर ने मल्टी स्टोरी पार्किंग का निरीक्षण किया

पर्यटन निगम के ज्वाइंट डायरेक्टर ने मल्टी स्टोरी पार्किंग का निरीक्षण किया

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मंगलवार को पर्यटन निगम आगरा के ज्वाइंट डायरेक्टर अविनाश चंद मिश्रा गोवर्धन पहुंचे। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा एवं मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के एई राजीव माहेश्वरी के साथ मल्टी स्टोरी पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग में आपात अग्नि शमन यंत्र, विद्युत सप्लाई, जेनरेटर कक्ष आदि व्यवस्था की गहनता से पड़ताल की। इसके उपरांत प्रथम तल से तीसरे मंजिल तक यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए लगवाई लिफ्ट कंट्रोल का निरीक्षण किया। लिफ्ट बन्द मिलने एवं मल्टी स्टोरी पार्किंग की दीवारों पर लगीं टाइल के गिरने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि पर्यटन निगम आगरा के ज्वाइंट डायरेक्टर के निर्देशन में मल्टी पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया है। कुछ खामियां मिली हैं, मल्टी स्टोरी पार्किंग की दीवारों से टाइल गिरने की शिकायत थी, विकास प्राधिकरण ने ठीक करा दिया है। लिफ्ट चालू कराने के निर्देश दिए हैं। ज्वाइंट डायरेक्टर शासन को रिपोर्ट देंगे।