Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ध्यान महोत्सव कार्यक्रम में छात्र को किया गया सम्मानित

ध्यान महोत्सव कार्यक्रम में छात्र को किया गया सम्मानित

रायबरेली। हार्टफूलनेस इंस्टीट्यूट, श्री रामचंद्र मिशन और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सौम्य कुमार ग्राम बाला हरदोई महराजगंज रायबरेली के निवासी ने पूरे भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया हैै। सौम्य कुमार जो वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय गया में स्नातक विधि के छात्र हैं उनको हार्टफुलनेस व यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की ट्रॉफी व द हेटफुलनेस वे पुस्तक विजय रस्तोगी व रवि शंकर श्रीवास्तव ने भेंट कर सम्मानित किया। मीरा रस्तोगी व सरला श्रीवास्तव ने भगवद्गीता पुस्तक भेंट की। इस सम्मान समारोह के अवसर पर विनोद कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिंह, डीपी मौर्य, एल0 बी0 यादव, अरविंद कुमार मौर्य, संजय गौड़ अनिल कुमार, रामकली मौर्या, अरुणा गौड़, महेंद्र कुमार, सी0एम0श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहे।