Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारी के साथ हुई मारपीट की घटना पर किया रोष प्रकट

व्यापारी के साथ हुई मारपीट की घटना पर किया रोष प्रकट

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में सिरसागंज के व्यापारी अमित गुप्ता के साथ हुई मारपीट की घटना पर रोष प्रकट किया गया।
युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने कहा कि सिरसागंज में एक वैश्य वर्ग के व्यापारी अमित गुप्ता और उनके बेटे अनुज गुप्ता के ऊपर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई है। उसकी व्यापार मंडल घोर निंदा करता है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों के विरूद्व कठोरतम कार्यवाही करने तथा पीड़ितो को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। बैठक में जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, हरीश चंद्र यादव, प्रमोद अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, रामकुमार, गौरव वार्ष्णेय, गोविन्द वार्ष्णेय, संचित वर्मा, नेहा अग्रवाल, केके गांधी, नम्रता, अनुपम गुप्ता, आशीष गुप्ता, रामलखन, पिंकी चौहान, दुर्गेश राठौर आदि मौजूद रहे।