Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पैसे के लेन-देन में की मारपीट

पैसे के लेन-देन में की मारपीट

मैथा, कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी तिराहा निवासी विनीता कश्यप पुत्री स्व प्रमोद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई 27 जून को सुबह 11 बजे परचून की दुकान पर बैठा था तभी अचानक दीपक यादव पुत्र रमेश चंद्र पवन कुशवाहा पुत्र रामस्वरूप निवासी गण ककरदही व छोटू पता अनजान ने आकर मसाला मांगा और भाई को सौ रूपए का नोट दिया। जब मेरा ‌भाई फुटकर लेने गया। पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया और भाई को लात घूसों से मारने लगे । शोर शराबा सुनकर मैं भी बचाने गई तो मुझे भी मारा पीटा मारपीट में मेरा माला भी कहीं खो गया। कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।