Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांव किनारे मिली युवक की लाश हत्या की आशंका

गांव किनारे मिली युवक की लाश हत्या की आशंका

किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयपुर चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले व्यवसाई गांव में ग्रामीण जब सुबह निकले तो गांव किनारे उनको एक युवक की लाश दिखाई दी। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल किशनपुर थाने में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं ग्रामीण युवक की हत्या करके फेंके जाने की भी आशंका जता रहे हैं क्योंकि सर और हाथ पर चोट के निशान हैं चेहरा पूरी तरह से काला पड़ा हुआ है।
इस बारे में जब किशनपुर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शाही से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।