Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

मैथा, कानपुर देहात। ग्राम करतरिया थाना चौबेपुर कानपुर नगर निवासी ‌चन्द्रप्रताप सिंह पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने कोतवाली शिवली में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका भाई भानुप्रताप सिंह 23 जून को ‌दोपहर 2 बजे अपनी मोटर साइकिल से शोभन मंदिर से दर्शन कर अपने घर आ रहा था अभी वह जुगराजपुर ‌मोड़ से आगे महुए के पेड़ के पास पहुंचा था। तभी पीछे से आ रही मोटर साइकिल के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ‌भाई की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार‌ दी जिससे मेरा ‌भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया, मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।