Tuesday, June 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस के हत्थे चढ़े इनामिया शातिर

पुलिस के हत्थे चढ़े इनामिया शातिर

मैथा, कानपुर देहात। एक दिन में अलग अलग समय कोतवाली शिवली पुलिस ने पच्चीस पच्चीस हजार के दो इनामी अपराधियों को पकड़ा है। दोनों ही आबकारी मामले में वर्ष 2015 के मामले में अकबपुर कोतवाली में दर्ज मामले के आरोपी हैं। पता चला है कि शुक्रवार की रात बैरी सवाई के चंद्रभान गुप्ता को पुलिस ने पकड़ा था जब कि रात को चौराई थाना बिधनू कानपुर नगर के विकास गुप्ता को पुलिस ने पकड़ लिया।
इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर धर लिया गया। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व बाइक उसके पास से बरामद हुई है।