Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रसूलाबाद के गांधी नगर वार्ड मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

रसूलाबाद के गांधी नगर वार्ड मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

रसूलाबाद, कानपुर देहात। कस्बे में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों ने डॉक्टरी परामर्श ली और उनको दवाएं भी वितरित की गईं। रसूलाबाद कस्बे के गांधी नगर वार्ड में स्थित राही गार्डन में प्रवक्ता आफताब आलम के सौजन्य से व सभासद प्रतिनिधि बलराम संखवार के नेतृत्व में लीलावती हॉस्पिटल के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 1 सैकड़ा से अधिक मरीजों ने डॉक्टरी परामर्श ली और उनको निःशुल्क दवाएं दी गईं। समाजसेवी आफ़ताब आलम ने बताया कि इस प्रकार के कैंप लगने से ऐसे गरीब व जरूरतमंद लोग लाभ उठा सकेंगे जो आर्थिक तंगी और गरीबी के चलते अपना उपचार नहीं करा पाते हैं। हॉस्पिटल के द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है। वहीं सभासद प्रतिनिधि बलराम संखवार ने कहा कि इस कैंप के बाद बहुत जल्द एक और बड़ा चिकित्सा कैंप लगाकर लोगों को राहत देने का कार्य किया जाएगा।