Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भोगनीपुर में 11 जुलाई को आयोजित होगा अप्रेंटिस एवं रोजगार मेला

भोगनीपुर में 11 जुलाई को आयोजित होगा अप्रेंटिस एवं रोजगार मेला

कानपुर देहात । भोगनीपुर एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संयुक्त तत्वाधान में पुरुष / महिला बेरोजगारों के लिए दिनांक 11/07/2023. स्थान आई टी आई परिसर भोगनीपुर कानपुर देहात में प्रातः 10 बजे अप्रेंटिस मेले एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों का सेवायोजन कार्यालय का पंजीकरण आवश्यक हैं जिसे सरल प्रक्रिया द्वारा बेवसाइड से किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपने पंजीयन आई डी की सहयता से उपरोक्त बेवसाइड पर लॉगिन करें एवं रिक्तियों की जानकरी प्राप्त कर उनके मानकों के आधार पर दिनांक 10/07/2023 तक ऑनलाईन आवेदन करे। नोट यह रोजगार मेला / अप्रेंटिस मेला पूर्णतया ऑफलाइन है आईटीआई, नॉन आईटीआई अभ्यर्थिय प्रतिभाग कर नियोजकों / कम्पनियों से साक्षात्कार के लिए आईटीआई परिसर भोगनीपुर में उपस्थित होना है। यह जानकारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी द्वारा दी गयी है।