Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बागपत में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

बागपत में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मृत्यु हो गई। इस हादसे में किसान का बैल भी मर गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बड़ौत तहसील के खामपुर गांव निवासी देवेंद्र (50) पुत्र टीकम सिंह रविवार को अपनी बुग्गी लेकर खेत में हरा चारा लेने गया था। बताया गया कि जब वह चारा लेकर घर लौट रहा था तो अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर किसान व उसके बैल की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में शोक छा गया। पूर्व ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की पुलिस को सूचना दे दी गई है।