Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मैथा में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने सुनी शिकायतें

मैथा में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने सुनी शिकायतें

मैथा, कानपुर देहात‌ । शनिवार को मैथा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस मे आई हुई शिकायतों को उपजिलाधिकारी जितेंद्र कटियार व तहसीलदार सुभाष चन्द्र यादव ने सुना। कुल 63 शिकायत कर्त्ताओं ने शिकायतें दर्ज करवाई। जिसमें राजस्व की सर्वाधिक 35 विद्युत विभाग की 02 पुलिस की 08 खण्ड विकास की 17 पीडब्ल्यूडी की 0 1 शिकायते आई। एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। एसडीएम जितेंद्र कटियार ने मौजूद अधिकारियों से आई हुई शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण की बात कही। मौके शिवली सीएचसी प्रभारी राशि जैन चिकित्साधिकारी डा सिद्वार्थ पाठक, एसडीओ विद्युत ईश्वर चन्द्र तिवारी आपूर्ति निरीक्षक सत्येन्द्र यादव एपीओ सुधीर कुमार, प्रभारी सीडीपीओ सुमन लता यादव, कानून गो सुरेंद्र सिंह, सुरेश यादव सहित तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।