Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कालपी यमुना पुल से यमुना नदी के जलस्तर का किया निरीक्षण

कालपी यमुना पुल से यमुना नदी के जलस्तर का किया निरीक्षण

कानपुर देहात । जिले में बाढ़ की सम्भावनाओं का आंकलन करने हेतु अधिकारियों द्वारा निरन्तर तटीय क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशवनाथ गुप्ता ने भी कालपी यमुना पुल से यमुना नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया और इस बात को सुनिश्चित किया कि भविष्य में यहां पर बाढ़ की सम्भावनायें कितनी बन रही हैं। इस सम्भावना के चलते उन्होंने उपजिलाधिकारी भोगनीपुर राजकुमार चौधरी को समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ-साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशवनाथ गुप्ता यमुना नदी के किनारे स्थित गांव दौलतपुर भी गये जहां उन्होंने नागरिकों से वार्ता कर यहां की स्थितियों के बारे में जायजा लिया। नागरिकों ने प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।