Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यमुना में नाव, स्टीमर चलता मिला तो दर्ज होगी एफआईआरः डीएम

यमुना में नाव, स्टीमर चलता मिला तो दर्ज होगी एफआईआरः डीएम

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने यमुना का जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत महादेव, बंगाली, विश्राम सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों तथा घाटों के नजदीक निवासित लोगों से पूर्व में यमुना का जल स्तर बढ़ने संबंधी जानकारी ली और उसे आव्हान किया अगले 24 घंटे तक घाटे तथा यमुना के आस पास न जायें। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हैं यमुना के घाटों के पास बैरिकेडिंग, टीनशेड आदि लगवायें। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगले 24 घंटे तक यमुना के घाटों का निरंतर भ्रमण करते रहें और पब्लिक सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट करते रहें। जिलाधिकारी ने सभी नाव संचालकों से कहा कि अगले 24 घंटे तक कोई भी व्यक्ति यमुना में नाव न चलायें। 24 घंटे के लिए नाव, स्टीमर आदि को यमुना में चलाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। यदि कोई नाव या स्टीमर चलाता हुआ पाया गया तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जिलाधिकारी ने जनपदवासी, पर्यटक, महिला, बच्चे तथा वृद्ध से अपील की है कि यमुना तथा नदियों के आस पास न जायें और सावधान रहें। यमुना का जल स्तर अगले 24 घंटे तक बढ़ेगा तथा उसका वहाव भी तेज है। बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं और चौकियों पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।