Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्कूल से लौटते समय दोस्तों के साथ रिन्द नदी मे नहाने गया छात्र डूबा

स्कूल से लौटते समय दोस्तों के साथ रिन्द नदी मे नहाने गया छात्र डूबा

रसूलाबाद, कानपुर देहात। स्कूल लौटते समय दोस्तो के साथ रिन्द नदी में नहाने गये छात्र को नदी में डूबते देख चरवाहों ने छात्र को निकालकर परिजनों को सूचना दी, आनन-फानन में परिजन छात्र को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के समाऊं गांव निवासी सुशील मिश्रा का 15 वर्षीय पुत्र विष्णु प्रतिदिन की भांति मंगलवार को स्कूल गया था। तभी स्कूल से घर लौटते समय उसने दोस्तों के साथ रिंद नदी नहाने का प्लान बनाया और पिटुरा गांव के पास से गुजरी नदी में वह दोस्तो के साथ नहाने लगा वैसे ही वह नदी में डूब गया, जबकि उसके अन्य दोस्त निकलने सफल हो गए। जब छात्र की डूबने की सूचना चरवाहों को हुई तो उन्होंने नदी में कूदकर डूबे हुए छात्र को नदी से निकालकर परिजनों को सूचना कर दी। मौके पर परिजनों ने आनन फानन छात्र को सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।