Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हरा नीम का पेड़ काटने पर तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा

हरा नीम का पेड़ काटने पर तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा

कानपुर देहात। एक तरफ पेड़ लगाओ व पेड़ बचाओ अभियान जिले में चलाया जा रहा है। इसके बावजूद प्रतिबंधित पेडों पर कुल्हाड़ी चलना बंद नही हो रहा है। बारनपुर कहिंजरी गांव में एक नीम का हरा पेड़ काट डाला गया। पुलिस हरा नीम का पेड़ काटने में तीन लोगों को पकड़ा है। कोतवाली शिवली के बारनपुर कहिंजरी के एक ढाबे के पीछे बड़ा नीम का पेड़ काट डाला गया। सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर कानपुर नगर के थाना बिल्हौर के डाकापुर के अजय कुमार, सरोज कुमार व थाना चौबेपुर के भवानीपुर मंधना के हिमांशु गुप्ता को मौके से पुलिस ने पकड़ लिया। औनाहा चौकी इंचार्ज करवेंद्र कुमार ने बताया कि नीम के पेड़ के अठारह गट्टे बरामद किए गए हैं। पकड़े गए लोगों पर भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।