Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज

बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज

मैथा, कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसी गहलौ निवासिनी गुड्डी देवी पत्नी संजय कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी मां सोमवती पत्नी चन्द्रपाल निवासी मारग मैथा की 12 जुलाई को स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल नं यूपी 77 एई 4582 से मार्ग दुर्घटना हो गई थी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ‌गाडी को प्रांशु पुत्र रामदास निवासी बनसठी थाना चौबेपुर कानपुर नगर चला रहा था पीछे सीट पर राघवेन्द्र पुत्र रमेश निवासी बेहटा थाना शिवली बैठा था। मोटरसाइकिल से दुर्घटना बढ़इनपुरवा मजरा छतेनी बैरी रनिया मार्ग पर हुई थी। गंभीर अवस्था में मां को हैलट अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान दूसरे दिन उनकी मौत हो गई थी। कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया विधिक कार्यवाही की जाएगी।