Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कृषकों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

कृषकों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

कानपुर देहात । जिलाधिकारी के निर्देशन में ‘खेत तालाब’ परियोजना ग्राम गुरूगांव, विकासखण्ड मलासा में भूजल सप्ताह (दिनांक 16 जुलाई 2023 से 22 जुलाई 2023) के अवसर पर ‘जल कलश यात्रा’ का आयोजन भूमि संरक्षण अधिकारी देवेन्द्र कुमार वर्मन की अध्यक्षता में किया गया। इसके साथ ही एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें कृषकों को जल संरक्षण करने हेतु जागरूक किया गया। दोनों कार्यक्रमों के दौरान ग्राम प्रधान रामकिशोर उपस्थित रहे, उनके द्वारा बताया गया कि जल संरक्षण हेतु भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा किया जा प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। इस दौरान विभागीय कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।