Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में फिरोजाबाद के महानगर अध्यक्ष ने उठाई व्यापारियों की समस्यां

उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में फिरोजाबाद के महानगर अध्यक्ष ने उठाई व्यापारियों की समस्यां

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक डी ग्लोबल होटल निराला नगर में प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिलीप सेठ एवं राजेंद्र गुप्ता दोनों प्रांतीय महामंत्रियों ने संयुक्त रूप से किया। प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने फिरोजाबाद की व्यापारियों के उत्पीड़न एवं ज्वलंत समस्याओं को उठाया। प्रांतीय कार्य समिति ने पूरे प्रदेश में जीएसटी सर्वे छापे के नाम पर आईडी के प्रवेश का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, प्रांतीय मंत्री मदन लाल वर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, महानगर महामंत्री रामबाबू झा ने भाग लिया।