Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

रायबरेली। जनपद रायबरेली कंपोजिट विद्यालय कलंदरपुर राही में मीना मंच की सुगमकर्ता वन्दना श्रीवास्तव के सानिध्य में सरकार की मंशा के अनुसार 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जागरूकता रैली, डोर टू डोर लोगों को जागरुक करना, अभिभावको के साथ बैठक, चित्रकला, पेंटिंग प्रतियोगिता, कविता, कहानी प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, प्रार्थना सभा में संचारी रोग के कारण व बचाव की जानकारी देकर बच्चों तथा जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, शिक्षक स्टाफ तथा अभिभावक उपस्थित रहे।