Tuesday, October 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डांडिया नृत्य ने मोहा मन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डांडिया नृत्य ने मोहा मन

फिरोजाबाद। अग्रोहा विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को हनुमान रोड स्थित ट्रस्ट कार्यालय पर सामान्य पारिवारिक सभा एवं शरद पूर्णिमा उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, पारिवारिक सौहार्द और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
उत्सव में ट्रस्ट के बच्चों ने श्री गणेश-लक्ष्मी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, राधा रानी का मनमोहक नृत्य, डांडिया नृत्य और भव्य महारास सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अग्रबंधुओं और मातृशक्ति का मन मोह लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महिला संयोजिका नूतन अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक डांडिया नृत्य रहा। भक्ति संगीत और उल्लास से भरपूर इस प्रस्तुति को सभी ने सराहा। कार्यक्रम का संयोजन सचिन मित्तल एवं विवेक बंसल ने किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष मोहन लाल जिंदल, वेद प्रकाश अग्रवाल, मनोज बंसल ‘लल्ला’, डॉ. अनिल एलआईसी, अमित बंसल ‘राज’, अजय ‘अज्जू’, प्रदीप , निखिल, संजीव, कपिल, नमन, एस. अतुल, राकेश, अनुग्रह गोपाल, बबलू बर्फानी, शैलेष, संजय, सुनील, महेश चंद्र, अनुग्रह अग्रवाल, अजय ताऊ और सुरेंद्र, बबलू सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।