Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुर्गा नगर एवं हनुमान रोड बाजार समिति का हुआ गठन

दुर्गा नगर एवं हनुमान रोड बाजार समिति का हुआ गठन

फिरोजाबाद। दुर्गा नगर एवं हनुमान रोड बाजार समिति की एक बैठक व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में गुड्डू डिस वालों के आवास दुर्गा नगर में सम्पन्न हुई। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने दुर्गा नगर एवं हनुमान रोड बाजार समिति का गठन करते गोपाल शर्मा गुड्डू डिश वाले को अध्यक्ष, अरविंद शर्मा को महामंत्री, प्रमोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष, विशाल गुप्ता, संजीव अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकुल दिवाकर पार्षद महामंत्री, अंशु अग्रवाल मीडिया प्रभारी, शादी लाल कुशवाहा संगठन प्रभारी, सोनू अग्रवाल, दिनेश शर्मा, मनोज कुशवाह को सदस्य एवं महेश गुप्ता मामा को समिति का मुख्य संरक्षक चुना गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बना हुआ है। जिस किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न होगा उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापार मंडल खड़ा हुआ है। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महामंत्री ने किया। इस दौरान मदन लाल वर्मा प्रांतीय मंत्री, रमाशंकर यादव दादा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आ..ति सहयोगी महानगर महिला अध्यक्ष, दीक्षा अग्रवाल महिला महानगर महामंत्री, पारुल गुप्ता संगठन मंत्री, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।