Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गंगा नदी में नहाते समय डूबे युवक का दो दिन बाद उतराता मिला शव

गंगा नदी में नहाते समय डूबे युवक का दो दिन बाद उतराता मिला शव

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इकौना गंगा घाट पर दो दिन पूर्व गंगा नदी नहाते समय गहरे पानी में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने उतराता हुआ शव देखकर पुलिस को सूचित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
खागा तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष थाना अंतर्गत इकौना गढ़ मजरे रसूलपुर गांव निवासी राम किशोर का 26 वर्षीय पुत्र राम हित की गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबकर मौत हो गयी। बताया जाता है कि दिनांक 31 जुलाई 2023 को इकौरा गढ़ गंगा घाट पर स्नान करने गये हुए थे। नहाते समय गहरे पानी में चले जांने के कारण गंगा नदी में डूब गए। जिसकी खोजबीन करने के बाद भी कही कोई पता नहीं चला था। जिसकी कल घाट के किनारे शव उतराता हुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।