Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपना घर आश्रम में मिला पंजाब से गायब हुआ युवक

अपना घर आश्रम में मिला पंजाब से गायब हुआ युवक

⇒तरन तारन पंजाब से युवक को लेने पहुंचे परिजन
मथुरा। करीब तीन माह पूर्व घर से अचानक गायब हुआ युवक कोकिलावन स्थित अपना घर आश्रम में मिला। परिजन उसे कुशल पाकर बेहद खुश हुये। आश्रम प्रबंधन ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर घर भेज दिया। अपना घर आश्रम कोकिलावन को करीब तीन माह पूर्व एक युवक बेहद ही खराब हालत मिला। जिसके बाद उन्होंने उसे उपचार दिया। स्वस्थ होने पर युवक ने अपना नाम अमरजीत सिंह अमृतसर पंजाब बताया। जिसके आधार पर अपना घर आश्रम प्रबंधन ने उक्त थाना क्षेत्र की पुलिस से संपर्क कर युवक के बारे में बताया। जहां पुलिस ने अमरजीत सिंह के परिजनों से संपर्क कर पता लगाया और उन्हें कोकिलावन अपना घर आश्रम भेजा। मंगलवार को उसके पिता दर्शन सिंह, चचेरे भाई परिणाम सिंह के साथ कोकिलावन पहुंचे। जहां उन्होंने अमरजीत से मुलाकात कर उसे अपने साथ ले गए। आश्रम प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि तीन माह पूर्व युवक की सूचना पुलिस द्वारा मिली थी। आश्रम पर उसको उपचार दिलाया गया। अब उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।