Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद सेवा समिति मेधावियों को करेंगी सम्मानित

फिरोजाबाद सेवा समिति मेधावियों को करेंगी सम्मानित

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद सेवा समिति द्वारा 13 अगस्त को जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को पॉलीवाल हॉल में सम्मानित किया जायेगा। मुख्य संरक्षक मुकेश गुप्ता मामा व अध्यक्ष गौरव बंसल ने कहा कि जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को समिति द्वारा 13 अगस्त को पॉलीवाल हॉल में सम्मानित किया जायेगा। सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम प्रभारी सत्यवीर गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर, सदर विधायक मनीष असीजा, डॉ रिहान फारूख एफ.एच मेडीकल कॉलेज टूंडला मुख्य अतिथि रहेंगे। समिति सचिव असलम भोला ने बताया कि छात्र अंकतालिका की छाया प्रति चंद्रा बुक सेंटर, सच्चा बच्चा बुक सेंटर, स्टूडेेंट फ्रेंडस बुक सेंटर, यश बुक सेंटर पर दस अगस्त तक जमा करा कर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें।