Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से कांग्रेसियों में दिखी खुशी

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से कांग्रेसियों में दिखी खुशी

हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नंदा एवं कांग्रेस छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामले में आने वाले निर्णय को लेकर आज शिव और हनुमान मंदिर पर सुबह 9 बजे से अखंड ज्योति जला कर सुंदरकांड का पाठ किया और हनुमान जी से प्रार्थना की कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय राहुल गांधी के पक्ष में आया।
कांग्रेस प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नंदा ने कहा कि बजरंगबली ने जिस तरह से राक्षसों का विध्वंस कर रावण की लंका को जलाया था ठीक उसी तरह से कलयुग में बजरंगबली इन कलयुगी राक्षसों का सर्वनाश कर देश को बचाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट सजा पर रोक का निर्णय आते ही कांग्रेस नेता शरद उपाध्याय नंदा और कांग्रेस छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा ने हनुमान जी को भोग लगाकर हनुमान जी का आभार व्यक्त किया और मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की।केंद्र और प्रदेश सरकार के सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ भी किया भगवान से प्रार्थना की केंद्र और प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि दे जिससे देश और प्रदेश का कल्याण हो।