Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज, रायबरेली। थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजाराम उर्फ राजू पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम गुमानसिंह का पुरवा थाना महराजगंज जनपद रायबरेली को 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र के चंदापुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।