Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कच्चा मकान गिरने से दम्पति सहित तीन बच्चे घायल

कच्चा मकान गिरने से दम्पति सहित तीन बच्चे घायल

मैथा, कानपुर देहात। गारब गांव के मजरा भक्तिनपुरवा में बुधवार को ईंट गारा व कच्ची छत वाला कमरा एकाएक ढह गया। मलबे में दबकर दंपति व तीन बच्चे गंभीररूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया है।
मैथा तहसील के भक्तिनपुरवा गारब गांव में बुधवार को मजदूरी करने वाले विनोद राजपूत का ईंट गारे व मिट्टी की छत वाला एक कमरा वाला घर ढह गया। ढहे मकान के मलबे में विनोद कुमार (42), पत्नी रेनू (38), पुत्री हिमांचल( 8), बिनीती (4), पुत्र विवेक (6) दब गए। गिरे कमरे के मलबे में परिवार को दबा देख ग्रामीण निकालने में जुट गए। सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को शिवली सीएचसी भेजा गया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। तहसीलदार सुभाष चंद्र ने मौके पर निरीक्षण किया और मदद का आश्वासन दिया है।