Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मानसिक तनाव के चलते बैटरी रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मानसिक तनाव के चलते बैटरी रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फतेहपुर। जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव में घर के अंदर एक बैटरी रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला बाक्सपुर गाँव निवासी राजेन्द्र प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र सुधीर ने आज दिन में दोपहर को घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक बैटरी रिक्शा चालक था। इसके ऊपर लाख डेढ़ लाख का लगभग कर्ज था। जिससे वह मानसिक तनाव में रहा करता था, इसी मानसिक तनाव के चलते शायद इसने आत्महत्या की है।