Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपाइयों ने की नया संविधान बनाने की मांग की निंदा

बसपाइयों ने की नया संविधान बनाने की मांग की निंदा

फिरोजाबाद। शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक बड़ा नगला मिर्जा पर हुई। जिसमें बसपा नेताओं ने ई.एसी. पीएम के चौयरमैन डॉ. विवेक देवरॉय द्वारा नये संविधान बनाने की मांग पर आपत्ति जताते हुए निंदा की गई। बसपा नेताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर संविधान के निर्माता थे। बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान हमें भाईचारा, मानवतावादी, धर्मनिरपेक्ष, न्याय, स्वतंत्रता की गारंटी देता है। बैठक में जितेन्द्र कुमार निमेष, डॉ भारत सिंह, मुन्नालाल प्रधान, दुर्गेश जाटव, अनिल कुमार, बृजनंदन, सुशील जाटव, जीतू जाटव आदि मौजूद रहे।