Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संतोष गुप्ता अग्र केसरी पुरस्कार से सम्मानित

संतोष गुप्ता अग्र केसरी पुरस्कार से सम्मानित

बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी समाजसेवी को अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता धर्मपत्नी अभिमन्यु गुप्ता को अग्रसेन धाम कुंडली में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल एवं संयोजिका संतोष गोयल, नीतू बंसल, द्वारा अग्र केसरी सम्मान से विभूषित किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल ने कहा संतोष गुप्ता परिवार सहित समाज सेवा में सहभागिता करती है। इस अवसर पर वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी की प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज गोयल, युवा जिला अध्यक्ष संजय गर्ग, वरुण जिंदल, तानिया जिंदल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने संतोष गुप्ता को बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने भी शुभकामनाएं प्रदान की। उन्हें सम्मान मिलने से समस्त बागपत जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई।