Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति का चुनाव सम्पन्न

श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति का चुनाव सम्पन्न

फिरोजाबादः संवाददाता। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति की वर्ष 2023-24 की प्रबंध समिति का वार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अजय अग्रवाल की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में राकेश कुशवाहा बाबा को अध्यक्ष, लकी गर्ग को उपाध्यक्ष, रामप्रकाश बघेल को सचिव, उदय पार्षद सिंह उपसचिव, श्याम सिंह यादव कोषाध्यक्ष, उमेश चंद्र शर्मा अंकेक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही केशवदेव कुशवाह, पवन कुमार गुप्ता, कृष्ण किशोर भारद्वाज, मंजुल मयंक, देवेश भारद्वाज, मनोज यादव छिंगा को सदस्य घोषित किया है। यह जानकारी सनातन घर्म रामलीला महोत्सव समिति के चुनाव अधिकारी अजय अग्रवाल द्वारा दी गई है।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक