फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मार्ल्यापण कर नमन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन लेबर कॉलौनी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जनसंघ के अध्यक्ष रहे।
हम लोगों को उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं बूथ क्रमांक 364 पर बूथ अध्यक्ष व जिला सयोजक स्थानीय निकाय दीपक गुप्ता कालू के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती सर्व मनोकामना हनुमान मंदिर सुहाग नगर में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान फिरोजाबाद ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नाराण यादव, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर महामंत्री आनंद अग्रवाल, सत्यवीर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह इंजीनियर, राममूर्ति चौरसिया, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, बृजमोहन दुबे, पार्षद नरेश शर्मा, पश्चिम मंडल महामंत्री आकाश गुप्ता, मनीष राठौर, मंदिर के महंत अशोक द्विवेदी, राधेश्याम यादव, योगेंद्र यादव बाबा आदि मौजूद रहे।
⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक
Jansaamna