फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में जिला पोषण व जिला निगरानी समिति की एक बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के सभी विकासखण्डों में कुपोषित बच्चों की स्थिति एवं टीकाकरण की स्थिति तथा वीएचएनडी के दौरान ई-कवच एप पर अपलोड की स्थिति आदि के बारे में जानकारी हासिल की।
जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने सभी एमओआईसी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व सुपरवायजरों को निर्देश दिए कि वह एएनएम, आगनबाडी कार्यकत्रियों को लगाकर बच्चों का वनज, ऊॅचाई एवं टीकाकरण कराऐं और एप्प पर अपलोड कराऐं। बैठक के दौरान बाल विकास परियोजना एका में खराब प्रगति पाये जाने पर प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी एका का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसी प्रकार से अन्य परियोजना के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि वह आगामी बैठक से पूर्व पोषण ट्रैकर एप्प पर प्रत्येक पैरामीटर का डाटा व गतिविधियों की तीन दिवस के अन्दर शत प्रतिशत फीड कराना सुनिश्चित करें। उन्होने सभी सीडीपीओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि नैफिड द्वारा प्राप्त टेक होम राशन को ससमय वितरण करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय सिंह, सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीडीपीओ सहित स्वास्थ्य व बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक
Jansaamna