Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » थानाध्यक्ष लाइनपार के खिलाफ कार्यवाही की मांग

थानाध्यक्ष लाइनपार के खिलाफ कार्यवाही की मांग

फिरोजाबाद। यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव एडवोकेट के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों और यादव बंधुओं ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को सौंपा है। जिसमें थानाध्यक्ष लाइनपार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष लाइनपार पर सजातीय बंधु प्रेमचंद्र यादव के साथ मारपीट, गाली गलौज और रुपये निकालने का आरोप लगाया है। महासभा ने थानाध्यक्ष लाइन पार पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। चेतावनी दी अगर शीघ्र कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो यादव महासभा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक