Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रोफेसर एन एल डिसानिया का पदोन्नति पर हुआ सम्मान

प्रोफेसर एन एल डिसानिया का पदोन्नति पर हुआ सम्मान

जयपुर। बजरंग द्वार व्यापार मंडल, जयपुर के संरक्षक प्रोफेसर एन एल डिसानिया की प्रोफेसर से सीनियर प्रोफेसर पद पर पदोन्नति होने पर बजरंग द्वार व्यापार मंडल अध्यक्ष उम्मेदसिंह शेखावत एवं व्यापार मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ रवि शेखावत, जगदीश प्रजापत, जितेन्द्र सिंह सांगलिया, बनवारी लाल सोनी, सत्येन्द्र नाटाणी, बबलू सोनी, राजेन्द्र कुमावत, मोनू सोनी, गिरिराज शर्मा, यशपाल जाखड़, लक्ष्मण सिंह ठिकरिया, शैलेन्द्र सिंह शेखावत आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत ने प्रोफेसर डिसानिया को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। अन्त में प्रोफेसर डिसानिया ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।