Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेरा बूथ सबसे मजबूत मूल मंत्र पर कार्य कर आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को विजयश्री दिलाएंः नागेन्द्र दुबे

मेरा बूथ सबसे मजबूत मूल मंत्र पर कार्य कर आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को विजयश्री दिलाएंः नागेन्द्र दुबे

फिरोजाबाद। भाजपा जिला व महानगर की एक बैठक जिला कार्यालय मोड़ा कनेटा पर आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने जिला पदाधिकारियो एवं मंडल अध्यक्षों से संवाद कर आगामी कार्ययोजना पर सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर चेतना महाअभियान, मतदाता पुनरीक्षण अभियान, नारी शक्ति वंदन अभियान में अपने-अपने शक्ति केंद्र पर घर-घर जाकर संपर्क करें और अपने-अपने मण्डल और शक्ति केदो पर प्रवास करें। साथ ही कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत मूल मंत्र पर अपने-अपने बूथों पर कार्य कर आगामी आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी विजयश्री प्राप्त सके। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार’ ने कहा कि 19 अक्टूबर को अलीगढ़ में होने वाले दलित महासम्मेलन में हजारों की संख्या में दलित समाज के कार्यकर्ता फिरोजाबाद से जाएंगे। इस अभियान के निमित्त पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौपी। इस दौरान सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, विजय प्रताप सिंह छोटू, वृंदावन लाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष सिरसागंज रंजना सिंह, सुशील चक, दीपक चौधरी, अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, जगन सेठ, सोनी शिवहरे, अवनीश गुप्ता, रूपेश शुक्ला, हनुमन्त सिंह बघेल, रामकैलाश यादव, मुन्नी देवी, राजेश चौहान, अरविंद पचौरी, शिवमोहन श्रोतीय, संजय परमार, विष्णु सक्सेना, आनन्द अग्रवाल, शशिकला यादव, केशव फौजी, राधेश्याम यादव, शैलेन्द्र वाल्मिकी, भीकम कुशवाहा, योगेश प्रताप सिंह, देवेन्द्र बेनीवाल, विनोद प्रताप सिंह, विकास राजपूत आदि मौजूद रहे।