Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया शस्त्र व शास्त्र पूजन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया शस्त्र व शास्त्र पूजन

जयपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान प्रदेश इकाई द्वारा विजय दशमी पर्व पर धार्मिक विधि विधान से शस्त्र एवं शास्त्र पूजन किया गया। पंडित जी ने उम्मेद सिंह शेखावत राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी तथा डॉ शक्ति सिंह राजावत प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पूर्ण धार्मिक तरीके से पूजन करवाया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा महाराव शेखा को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए गए । अजय चौहान महामंत्री ने बताया कि इस अवसर पर लाखन सिंह राजावत , मानसिंह राठौड़, समंदर सिंह तंवर, शिवसिंह भुरटिया, उदय सिंह कल्याणवत, बजरंग सिंह शेखावत एवं शत्रुंजय सिंह आदि प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।