Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की

अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के सचिव रामप्रकाश बघेल ने रामलीला परिसर मे हुए भीषण अग्निकांड पर रोष प्रकट किया है। साथ ही प्रशासन से 54 दुकानदारों को मुआवजा दिए जाने एवं अग्निकांड की जांच कराने की मांग की है।
रामप्रकाश बघेल ने कहा कि रामलीला परिसर स्थित काठ बाजार में हुए भीषण अग्निकांड में 54 दुकाने जलकर स्वाह हो गई है। इस अग्निकांड को देवीय आपदा घोषित कराने के साथ ही पीड़ित दुकानदारों को सशर्त पुर्नवसित कराएं जाने हेतु शासन-प्रशासन से पांच-पांच लाख रू. की मुआवजा दिये जाने की मांग की है। साथ ही इस प्रकरण की जांच कराने की मांग भी उठाई है।