Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एमपी में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर किया हर्ष व्यक्त

एमपी में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर किया हर्ष व्यक्त

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाक्टर रामकैलाश की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमपी में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी जताई और मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की भाजपा ने एमपी में यादव मुख्यमंत्री बना कर यादव समाज को एक तोहफा दिया है। इस अवसर पर इंजीनियर रामबरेश यादव, अतुल गुप्ता, उपदेश शर्मा, अभिषेक यादव, मुकेश यादव,सौरभ यादव, जितेंद्र यादव, राहुल यादव, आकाश यादव सहित बड़ी संख्या में यादव महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।