Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मार्ग दुर्घटना में तीन घायल

मार्ग दुर्घटना में तीन घायल

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र महराजगंज अंतर्गत सेनपुर के पास दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवक मोहम्मद सादिक 72 पुत्र सलीम निवासी सेनपुर, व रामकुमार 26 पुत्र रामनिरंजन निवासी कुसड़ी सगरापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टर ने बताया कि युवकों की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के कैर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रामसजीवन 45 वर्ष पुत्र प्रदान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक महराजगंज से घर जाते समय नैय्या नाला कैर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।