Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वीप ब्रांड एंबेसडर ने छात्राओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

स्वीप ब्रांड एंबेसडर ने छात्राओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद: संवाददाता। महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय में स्वीप ब्रांड एंबेसडर व कार्यक्रम अधिकारी डॉ संध्या द्विवेदी ने मतदाता जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनो इकाईयों एवं महाविद्यालय की छात्राओं को शपथ दिलाई। छात्राओं से मतदाता सूची में पंजीकरण कराने की प्रक्रिया को बताया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रिया सिंह, स्वयं सेविका कोमल, प्रतीक्षा, मुस्कान, आयुषी, निशा, रेनू, तनु यादव, सरोज, राजनंदिनी, तनु राठौर आदि मौजूद रही।