Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रोटरी क्लब ने 51 बालिकाओं को बांटे स्वेटर

रोटरी क्लब ने 51 बालिकाओं को बांटे स्वेटर

फिरोजाबादः संवाददाता। गुरूवार को बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब शिकोहाबाद द्वारा असहाय, गरीब 51 बालिकाओं के सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर पाकर छात्राऐं खुशी से प्रफुल्लित हो उठी।
रोटरी क्लब शिकोहाबाद के पदाधिकारियों ने बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में पहुंचकर गरीब 51 छात्राओं को सर्दी से बचाव हेतु गर्म स्वेटर वितरित किये। इस अवसा पर प्रधानाचार्य स्वालिहा परवरन ने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों को आभार प्रकट करते हुए कहा कि समय-समय पर रोटरी क्लब के पदाधिकारी असहाय लोगों की सहायता एवं मद्द के लिए हर समय तैयार रहते है।
इस दौरान अध्यक्ष विपुल अग्रवाल, सचिव डॉ संजीव आहूजा, कोषाध्यक्ष एस.एस. खंडेलवाल, एडवोकेट अशोक बाबू अग्रवाल, अनिल बंसल, विनोद शाह, प्रदीप बंसल, ललितमोहन श्रीवास्तव, रजत शाह आदि मौजूद रहे।