Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विकास प्राधिकरण ने अतिक्रमण को किया ध्वस्त

विकास प्राधिकरण ने अतिक्रमण को किया ध्वस्त

मथुरा: जन सामना संवाददाता। जैंत थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने हेतु प्राधिकरण सचिव व विशेष कार्याधिकारी द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जिसमें कॉलोनी अंतर्गत अवैध निर्माण व हाईवे पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। बुधवार दोपहर मजिस्ट्रेट अजीत सिंह के निर्देशन में विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों पर महाबली गरजा। जिसमें निजी विश्व विद्यालय के गेट नंबर एक व दो के मध्य 20 अवैध निर्माणों को महाबली ने ध्वस्त कर दिया। शांति व्यवस्था हेतु जैंत पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा। विशेष कार्याधिकारी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण अभियान निरंतर जारी रहेगा।
जेई सर्वेश कुमार, जेई मनीष तिवारी, जेई दिनेश कुमार, अनिरुद्ध यादव, अनिल सिंघल, जैंत पुलिस से थाना प्रभारी अजय वर्मा, कौशल यादव, अरवेंद्र प्रताप, ज्योत्षना आदि उपस्थित रहे।