Thursday, May 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएवी इंटर कॉलेज में वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर डाला प्रकाश

डीएवी इंटर कॉलेज में वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर डाला प्रकाश

फिरोजाबाद। नारी सशक्तिकरण की प्रतीक एवं भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान वीरांगना, पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन डीएवी इंटर कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उपेन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने सत्ता संभालने के बाद बहुत ही स्पष्ट उद्घोषणा की थी कि मेरा पथ धर्म का पथ है, धर्म का पथ ही न्याय का पथ है। न्याय का पथ हमें सर्वशक्तिमान और समर्थ बनाने में सहायक हो सकता है और उसी भाव के साथ उन्होंने उस कालखंड में सनातन धर्म की पुर्नस्थापना में अपना योगदान दिया था। डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी भाजपा ने कहा कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई ने राष्ट्र एवं धर्म के उत्थान हेतु किये गए ऐतिहासिक कार्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम संयोजक सतीश चंद्र प्रजापति ने लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान हिमांशु शर्मा, अश्वनी कुमार, मुकेश चंद्र, अवनीश कुमार, चरन सिंह, मनोज शर्मा, धीरेंद्र कुमार शिवचरन, गणेश शर्मा, अजीत कुमार, राजकुमारी, सीमा, दिनेश आदि मौजूद रहे।