शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार को एसपी ग्रामीण ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही बाहर से आने वाले फोर्स के ठहरने के स्थानों को भी चेक किया।
एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के साथ नगर के तीन मतदेय स्थलों को चेक किया। जिसमें सर्वप्रथम आरौंज, दिवायची और नारायण इंटर कॉलेज के मतदेय स्थल चेक किये। इस दौरान उन्होंने मतदेय स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को चेक किया। इसके बाद एसपी ग्रामीण ने उन स्कूलों को चेक किया जहां बाहर से आने वाला फोर्स रुकेगा। नगर क्षेत्र में नौ स्थानों पर फोर्स को ठहराया जायेगा। इन स्कूलों में शौचालय, पेयजल, प्रकाश व अन्य व्यवस्थाओं को चेक किया गया। रविवार से बड़ी संख्या में जनपद में फोर्स आ जाएगा। जिनको रोकने के लिए स्थान चयनित किये गये हैं। इस संबंध में एसपी ग्रामीण ने बताया कि शनिवार को मतदेय स्थल और पुलिस फोर्स के रोकने के लिए चयनित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। कुछ स्थानों पर कमियां मिली हैं, जिन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिये हैं।
Jansaamna