Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम की रखवाली कर रहे दरोगा की हीट स्ट्रोक से मौत

स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम की रखवाली कर रहे दरोगा की हीट स्ट्रोक से मौत

रायबरेली। हीट स्ट्रोक और भीषण गर्मी का असर प्रदेश के तमाम शहरों के साथ-साथ रायबरेली जिले में भी देखने को मिला है। यहां रायबरेली जिले गोरा बाजार में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम की रखवाली में ड्यूटी पर तैनात दरोगा की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक से दरोगा की मौत हुई है। दरोगा हरिशंकर की मौत से पुलिस विभाग में मातम है। भीषण गर्मी के चलते दरोगा को हार्ट अटैक आया और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे दरोगा ने की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर जिला अस्पताल पहुंचे हैं। इस मौत पर जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की तरफ से अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।