फिरोजाबाद। शुक्रवार को प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह पुलिस लाइन में आयोजित योेग शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके बाद आसफाबाद स्थित भाजपा नेता डॉ एसपी लहरी के आसफबाद आवास पर पहुंचे। जहॉ डॉ एसपी लहरी व उनके परिजनों ने प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह का फूल माला एवं चॉदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, डॉ एसपी लहरी, डॉ लक्ष्मी लहरी, डॉ अमित गुप्ता, आनंद अग्रवाल, राजेंद्र बोहरे, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, कन्हैया लाल गुप्ता, सत्यवीर सिंह गुर्जर, प्रमोद बघेल, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह के अलावा भाजपा संगठन से जुडे कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Jansaamna