Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की पालकी यात्रा

धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की पालकी यात्रा

फिरोजाबाद। बाबा महाकाल मित्र मंडल समिति द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को बाबा महाकाल की छठवीं पालकी शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से धूमधाम के साथ निकाली गई। बाबा की पालकी में शिवभक्त उनके भजनों पर भूमते हुए चल रहे थे। शहर की राहें भगवान भोले की भक्ति के सरोबर में डूबी दिखाई दिए। शोभायात्रा मार्ग में पालकी यात्रा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
बाबा महाकाल का पालकी यात्रा का शुभारम्भ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बाबा महाकाल की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि जो कि घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा होते हुए सिद्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में मध्य प्रदेश उज्जैन नगरी के राजाधिराज बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर चल रहे थे। पालकी यात्रा के साथ शिवभक्त उनके साथ हर हर महादेव के जयकारें लगाकर साथ चल रहे थे। पालकी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं बाबा महाकाल की आरती उतारकर शिवभक्तो ंने धर्मलाभ लिया। शहर की राहे बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गुजायमान हो रही थी। पालकी यात्रा मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया, जो कि अलग ही छटा बिखेर रहे थे। बाबा की पालकी यात्रा में समिति अध्यक्ष दुष्यंत तिवारी, कौशल किशोर उपाध्याय, देशदीपक यादव, राजेश अग्रवाल, वेदप्रकाश यादव, संजय गुप्ता, अनिकेत वर्मा, प्रिंस यादव, तरूण यादव, निक्की वार्ष्णेय, हिमांशु वर्मा, नीरज यादव, अमित वार्ष्णेय, शुभम राजपूत, सुधीर वार्ष्णेय आदि शिवभक्त मौजूद रहे।