Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 9 अगस्त से 10 सितम्बर तक सपा चलायेंगी सदस्यता अभियान

9 अगस्त से 10 सितम्बर तक सपा चलायेंगी सदस्यता अभियान

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए के तहत छात्र नौजवानों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर जागरूक किया जायेगा। इसी को लेकर सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने नए युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 9 अगस्त से लेकर 10 सितंबर पेपर लीक, सामान कोर्स, फीस वृद्धि, रोजगार, आरक्षण, मुफ्त पढ़ाई, डिजिटल डिवाइड, पुस्तकालय का निर्माण, छात्र संघ बहाली, नए विश्वविद्यालय व महाविद्यालय का निर्माण, आरक्षण में पारदर्शिता को लेकर नए युवा पदाधिकारी विधानसभा, नगर, ब्लॉक गांव एवं चौराहे पर बैनर लगाकर छात्र व नौजवानों को जागरूक करेंगे। साथ ही पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे। इस अवसर पर युवजन सभा जिलाध्यक्ष मोहित राठौर, देव राजपूत जिलाध्यक्ष छात्रसभा, जगमोहन यादव प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, विनोद गौतम, जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, राजीव यादव, देव राजपूत, रामप्रताप गुर्जर, अजय राठौर, शम्मी कपूर, अशोक यादव, अवधेश सविता, शेखू हुसैन आदि मौजूद रहे।