Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने रेन बसेरा का किया औचक निरीक्षण

पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने रेन बसेरा का किया औचक निरीक्षण

हाथरस। नगर पालिका द्वारा संचालित तथा अलीगढ़ रोड स्थित आश्रय स्थल रेन बसेरा का पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को देख सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवशयक दिशा-निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष द्वारा साफ़ सफाई से लेकर पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा हेतु लगे सीसीटीवी कैमरे उपस्थिति रजिस्टर आदि को देखा और अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष के साथ कर अधीक्षक रामकिशोर, देवेश गौतम, दिनेश गुप्ता, शीला देवी, सोनू दिवाकर, तरुण शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।